मंदी के बीच प्रशंसनीय रही विकास दर : प्रधानमंत्री
संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा, "मंदी के बावजूद हमारी विकास दर दुनिया में दूसरी सबसे बेहतर विकास दर रही। संप्रग सरकार को विपरीत अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों में 6.5 फीसदी की आर्थिक विकास दर बरकरार रखने का श्रेय मिलना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हमारी विकास दर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकाल की विकास दर से तुलना में डेढ़गुना तक ज्यादा रही।"
मनमोहन सिंह ने कहा कि संप्रग सरकार ने पांच वर्षो के दौरान 8.6 फीसदी की विकास दर हासिल की जबकि राजग ने महज 5.8 फीसदी की विकास दर हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications