मध्य प्रदेश में हाई स्कूल के नतीजों से छात्र सदमे में, 4 ने खुदकुशी की

हाईस्कूल परीक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए थे। इन नतीजों में सिर्फ 35़ 33 प्रतिशत छात्र ही पास हुए थे। यह नतीजे पिछले साल की तुलाना में 22 प्रतिशत कम है। नतीजों से दुखी छात्रों ने आत्महत्या करने जैसे गंभीर कदम उठाए। रीवा जिले में तीन छात्रों ने आत्महत्या की कोशिश की जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। वहीं राजगढ़ और गुना में एक-एक छात्र ने आत्महत्या की तथा जबलपुर में एक छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश कर डाली।

रीवा पुलिस के मुताबिक परिणाम में असफलता हाथ लगने पर रवि दाहिया और सुलेहा पटेल ने आत्महत्या कर ली। वहीं विष्णु साकेत ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या की कोशिश की, और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी तरह गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र की दुबे कालोनी में रहने वाला राजकुमार मीणा ने हाईस्कूल परीक्षा में फेल होने पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजकुमार के शव के पास से पुलिस ने परीक्षा में असफल होने की अंक प्रमाण पत्र बरामद की थी।

राजगढ़ के खिलचीपुर में रहने वाले शिवचरण ने भी रविवार की रात को परीक्षा में असफल होने पर जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। राजगढ़ थाने के प्रभारी राजीव सक्सेना ने आईएएनएस को बताया है कि मृतक शिवचरण के परिजन आत्महत्या की वजह परीक्षा में असफल होना बता रहे थे। इसके अलावा जबलपुर में भी एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की है।

हाईस्कूल के बुरे नतीजों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष स्नेहलता श्रीवास्तव जहां शिक्षकों को चुनाव कार्य में लगाए जाने को जिम्मेदार ठहरा चुकीं है वहीं प्रदेश की शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस संभाग स्तर पर परिणामों की समीक्षा और जांच कराने की बात कह रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+