पाक का दावा, अब तक 700 आतंकवादी मारे गए (लीड-3)

अमेरिका से लौटने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने सोमवार को कहा कि मलकंद मंडल में तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में करीब 700 आतंकवादी मारे जा चुके हैं जबकि 20 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, "आखिरी आतंकवादी के खात्म होने तक यह अभियान जारी रहेगा।"

उधर, पाकिस्तानी दैनिक 'द न्यूज' में प्रकाशित समाचार में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रांत के डेरा आदम खेल में सुरक्षा बलों की चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में आठ नागरिकों और दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

घायलों को पेशावर के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल हयाताबाद मेडिकल कांप्लेक्स में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। डेरा आदम खान पेशावर और कोहाट के रास्ते के बीच में पड़ता है। यहां अफरीदी आदम खेल कबीले के पख्तूनों का कब्जा है।

समाचार पत्र डेली न्यूज के मुताबिक मलिक ने कहा कि सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से स्वात कार्रवाई से प्रभावित लोगों और विस्थापितों के लिए सहायता देने की अपील की है। उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता विस्थापितों का पुनर्वास है।"

पिछले सप्ताह से जारी अभियान में अब तक यहां 296,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद की ओर बढ़ते तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ यह कार्रवाई भारी अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बाद शुरू की है।

गत फरवरी में पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की सरकार ने एक प्रतिबंधित गुट के प्रमुख सूफी मोहम्मद की मध्यस्थता से समझौता किया था, जिसके तहत स्वात घाटी समेत मलकंद मंडल में शरिया लागू किया जाना था।

हालांकि अप्रैल के आरंभ में तालिबानी आतंकवादी बुनेर में दाखिल हो गए और अपनी प्रतिबद्धताओं के विपरीत उन्होंने इलाका खाली करने से इंकार कर दिया। उसके बाद सुरक्षा बलों ने पहले उनके खिलाफ बुनेर में फिर अन्य स्थानों पर हमले शुरू किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+