संप्रग के मुकाबले राजग अधिक व्यापार समर्थक : गोल्डमैन सैक्स
गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "पार्टी के घोषणा पत्र और पिछले रिकार्ड को देखकर लगता है कि संप्रग का ध्यान ग्रामीण और सामाजिक सेक्टरों पर रहेगा, जबकि राजग बुनियादी क्षेत्र और व्यापार समर्थक नीतियों पर अधिक ध्यान देगा।"
रिपोर्ट के मुताबिक संप्रग सरकार द्वारा सामाजिक और ग्रामीण सेक्टरों पर अधिक ध्यान दिए जाने की संभावना है और वह राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अधिनियम के अलावा गुड्स एंड सर्विसिज टैक्स (जीएसटी) लागू कर सकती है।
रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि संप्रग और वाम दलों की संयुक्त सरकार के सत्ता में आने पर उपभोक्ता वस्तुओं, आटो और दूरसंचार सेक्टर के लिए फायदे की स्थिति रहेगी। वहीं अगर अगली सरकार राजग की बनी तो बुनियादी क्षेत्र, निर्यात और निजीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications