पटनायक पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
पार्टी का आरोप है कि सुंदरगढ़ जिले के खांडाधर क्षेत्र में 25 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का खनन पट्टा पास्को कंपनी को आवंटित किया गया। इस संबंध भाजपा ने चुनाव आयोग के पास शिकायत भेजी है।
भाजपा ने इस खनन पट्टे पर रोक लगाने एवं मुख्यमंत्री और इस कदम के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने 19 अप्रैल को बहुमूल्य लौह अस्यक खानों के आवंटन को लेकर पास्को कंपनी के साथ हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने इसके लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति नहीं ली थी।
राज्य के इस्पात और खनन मंत्री प्रदीप आमट ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा के ये आरोप गलत हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने पास्को कंपनी को कोई भी ताजा खदान आवंटित नहीं की है।
इस्पात मंत्री ने बताया कि कंपनी को यह आवंटन जनवरी में ही कर दिया गया था। इसमें नया कुछ भी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पास्को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी है। कंपनी की योजना जगतसिंहपुर में 12 अरब डॉलर की लागत वाला संयंत्र स्थापित करने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications