संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ नेपाली विपक्ष का अभियान
इसके साथ ही नेपाल में पिछले सप्ताह माओवादी प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' के इस्तीफे के बाद आया राजनीतिक संकट और गहरा हो गया।
नेपाली कांग्रेस की युवा शाखा नेपाल तरुण दल के सदस्यों ने काठमांडू में संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक इकाई 'यूएन मिशन इन नेपाल' (यूएनएमआईएन) के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उसने आरोप लगाया कि वह माओवादी सेना 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' (पीएलए) की भली भांति छंटनी करने में नाकाम रही।
पिछले सप्ताह मीडिया में एक वीडियो टेप लीक हुआ था जिसमें माओवादी नेता और देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री प्रचंड को कहते दिखाया गया था कि उन्होंने यूएनएमआईएन द्वारा 2007 में की गई जांच के दौरान सैनिकों की संख्या 30,000 बढ़ाकर बताई थी ताकि पीएलए कि यूएनएमआईएन द्वारा कुछ सदस्यों की छंटनी के बावजूद पीएलए के सदस्य अच्छी खासी संख्या में मौजूद रहें।
इस टेप के जारी होने के बाद से ही नेपाली कांग्रेस पीएलए की नए सिरे से जांच कराने की मांग कर रही है।
उल्लेखनीय है कि यूएनएमआईएन ने कहा था कि पीएलए के सदस्यों की वास्तविक संख्या 19,600 थी जबकि प्रचंड ने टेप में बताया कि उनकी संख्या सात से 8,000 थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications