जबरन परिवार नियोजन के सख्त खिलाफ हूं : वरुण गांधी

पीलीभीत में सोमवार को एक जनसभा में वरुण गांधी ने कहा कि वह जबरन परिवार नियोजन के उपायों को अपनाने के सख्त खिलाफ हैं। वरुण ने कहा कि वह मनते हैं कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जबरन परिवार नियोजन के उपाय संभव नहीं हैं।

पीलीभीत संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार वरुण ने कहा कि मीडिया के एक भाग ने परिवार नियोजन को लेकर उनके विचारों को गलत तरीके से पेश किया। वह परिवार नियोजन के लिए जबरन पुरुष नसबंदी का समर्थक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक है और यहां पर किसी को परिवार नियोजन के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

वरुण ने कहा कि उन्होंने ब्रिटिश अखबार से साक्षात्कार में यह कहा था बढ़ती जनसंख्या देश की सबसे बड़ी समस्या है। इसके हल के लिए सबको गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+