उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार समाप्त
मुरादाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आज शहर में रोड शो किया। इस दौरान उनकी पत्नी संगीता बिजलानी के साथ पूरा परिवार मौजूद था। अजहर के समर्थकों ने मुरादाबाद में एक रिक्शा रैली भी निकाली।
मुलायम सिंह ने सपा उम्मीदवारों के समर्थन में सहारनपुर और बिजनौर में चुनावी रैलियां की। इसके साथ ही रामपुर में सपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी एक जनसभा को संबोधित किया।
परिसीमन के बाद बनी नई सीट धौरहरा में कांग्रेस के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के लिए कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रचार किया।
पांचवें चरण में जिन नेताओं पर सबकी नजरें रहेंगी उनमें जयाप्रदा, मेनका गांधी, वरुण गांधी, जितिन प्रसाद, अजहरुद्दीन, मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष कुमार गंगवार, धमेंन्द्र यादव और सलीम शेरवानी प्रमुख हैं।
इस चरण में सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, धौरहरा, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, आंवला, खीरी, बदांयू, संभल, अमरोहा और रामपुर संसदीय सीटों पर मतदान होगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पांच चरणों में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 16, दूसरे चरण में 17, तीसरे चरण की 15 और चौथे चरण में 18 संसदीय सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications