भारत में जन्मी अभिनेत्री बनी ब्रिटेन की 'पसंदीदा सेलीब्रेटी मां'
डिजनी चैनल द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 2000 लोगों ने टेलीविजन और फिल्म अदाकारा लुमले को पसंदीदा मां चुना। लुमले ने पूर्व गोरखा सैनिकों को उनका हक दिलाने के लिए एक अभियान भी चला रखा है।
खास बात यह है कि 63 वर्षीय लुमले का सबसे प्रभावशाली फिल्मी चरित्र टीवी धारावाहिक 'एब्सेल्यूटली फैबुलस' में दिखा है, जिसमें उन्होंने एक आधुनिक महिला की भूमिका निभाई है जो अकेली रहती है।
लुमले का जन्म श्रीनगर में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश इंडियन आर्मी की छठी गोरखा बटालियन के सैनिक थे। लुमले ने अपनी जिंदगी के शुरुआती वर्ष भारत में बिताए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications