गुजरात एनआरई की आस्ट्रेलियाई शाखा को 5 करोड़ डॉलर का ऋण
कंपनी ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस ऋण के लिए उसकी मातृ कंपनी ने गारंटी दी है।
वक्तव्य के मुताबिक, "यह सुविधा वोंगविल्ली कोइलरी स्थित एनआरई नंबर एक कोइलरी के खनन विकास को सहायता पहुंचाने के लिए हासिल की गई है।"
यह ऋण सुविधा एक्सिक बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के एक संघ द्वारा प्रदान की गई है जिसमें सिंगापुर, लंदन, हांगकांग और एंटवर्प के बैंक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications