गिरावट के साथ बंद हुए बाजार (राउंडअप)
दिन के कारोबार के दौरान रियल्टी, पूंजीगत वस्तुओं, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं और बिजली सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का जोर रहा और सभी सेक्टरों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी सेक्टर का सूचकांक 5.19 फीसदी की गिरावट के साथ जबकि पूंजीगत वस्तुओं और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक 2.5 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार को 120.94 अंकों की तेजी के साथ 11,997.37 पर खुला।
दिन का कारोबार खत्म होने के समय यह 193.44 अंकों की गिरावट के साथ 11,682.99 पर था। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 11,621.30 के निचले और 12,026.60 के ऊपरी स्तर पर कारोबार किया।
मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 59 अंक गिरकर 3,711.42 पर बंद हुआ जबकि स्मालकैप सूचकांक 91.94 अंकों की गिरावट के साथ 4,185.32 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मास्युटिकल्स, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में उछाल आया जबकि डीएलएफ, एसबीआई, रिलायंस कम्युनिकेशंस, जयप्रकाश एसोसिएट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों की कीमतों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज किया गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 4.95 अंकों की गिरावट के साथ 3,615.75 के स्तर पर खुला।
कारोबार खत्म होते वक्त निफ्टी 66.10 अंक की नरमी के साथ 3,554.60 पर था। निफ्टी कारोबार के दौरान 3,534.55 के निचले और 3,660.20 के ऊपरी स्तर पर गया।
बीएसई में सोमवार को दिन के कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। यहां सूचीबद्ध कंपनियों में से 919 के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई जबकि 1,573 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications