ओबामा के कर प्रस्ताव का भारतीय कंपनियों पर प्रभाव नहीं : एचसीएल प्रमुख
एचसीएल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चौधरी ने एक व्यापारिक सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा, "इसका प्रभाव केवल अमेरिकी कंपनियों पर होगा। इसे काफी हद तक गलत समझा जा रहा है। बहरहाल हमें भविष्य में इसके प्रभाव का अध्ययन करने की जरूरत है।"
भारत में आर्थिक मंदी के संबंध में उन्होंने कहा, "सुधार के आरंभिक संकेत दिखाई दे रहे हैं। यद्यपि यह कठिन समय है, इसके बावजूद हमें सकारात्मक नजरिया बनाए रखने की जरूरत है।"
चौधरी के अनुसार, "बाजार के दो संकेतक-सेंसेक्स और विनिर्माण सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। ये दर्शाता है कि हम अच्छी हालत में हैं।"
उन्होंने स्वीकार किया कि खपत घटी है और इसके लिए उन्होंने बाजार में कर्ज की उपलब्धता में कमी को जिम्मेदार ठहराया जो विकास को गति देता है।
एचसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार की खरीद भी अभी कम है और बाजार को स्थिर करने के लिए इसकी गति बढ़ाने की आवश्यकता है।
चौधरी ने कहा कि सिंगापुर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि की दर छह फीसदी की ऋणात्मक स्तर पर पहुंच गई है और भारत का जीडीपी छह प्रतिशत है। इससे साफ है कि भारत में स्थिति काफी बेहतर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications