193 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार को 120.94 अंकों की तेजी के साथ 11,997.37 पर खुला।
दिन का कारोबार खत्म होने के समय यह 193.44 अंकों की गिरावट के साथ 11,682.99 पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 4.95 अंकों की गिरावट के साथ 3,615.75 के स्तर पर खुला। कारोबार खत्म होते वक्त निफ्टी 66.10 अंक की नरमी के साथ 3,554.60 पर था।
बीएसई में सोमवार को दिन के कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। यहां सूचीबद्ध कंपनियों में से 919 के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई जबकि 1,573 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications