हमेशा जीवित नहीं रखा जा सकता 1984 के दंगों का मुद्दा : प्रधानमंत्री
यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के दंगों के शिकार लोगों को मिलने वाली मुआवजे की राशि बढ़ाई है।
सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपनी दुकान चलाने के लिए इस मुद्दे को जीवित रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बात न तो देश के हित में है और न ही सिख समुदाय के।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications