जापान में नेता प्रतिपक्ष दे सकते हैं इस्तीफा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सोमवार को स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया कि 'डेमोकट्रिक पार्टी ऑफ जापान' के नेता ओजावा ने पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया।
इसी साल मार्च में ओजोवा (67 वर्ष) का सचिव को 'निशिमात्सु कंस्ट्रक्शन कंपनी' से अवैध चंदा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि इस कथित घोटाले से पहले ओजावा को एक लोकप्रिय नेता माना जाता है। उनके नेतृत्व में ही वर्ष 2007 के हाउस ऑफ काउंसिलर्स के चुनाव में उनकी पार्टी को भारी सफलता मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications