सांसद पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
जिले के गजरौला थाना-प्रभारी गिरीश कोठिया ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सांसद हरीश नागपाल के खिलाफ रविवार को गजरौला थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि सांसद हरीश नागपाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 171(ई) के तहत मामला दर्ज किया गया।
कोठिया ने बताया कि नागपाल ने गत शुक्रवार को अमरोहा में एक रैली के बाद वहां मौजूद मतदाताओं को लुभाने के लिए होटल मैरिटन में भोज दिया और खाने के पैकेट भी बंटवाए।
जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद हरीश नागपाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications