भूकंप की पहली बरसी पर चीन ने की राहत योजनाओं की बात
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 12 मई, 2008 को चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में आए भूकंप में 87,000 से अधिक लोग मारे गए थे और 374,000 से ज्यादा घायल हुए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.0 थी।
चीन की राज्य परिषद की ओर से जारी श्वेत पत्र में इस बात का उल्लेख है कि पिछले साल आए इस शक्तिशाली भूकंप और अन्य आपदाओं के दौरान अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यो के लिए किस तरह से जनता के साथ सामंजस्य बैठाया।
श्वेत पत्र में कहा गया है, "प्राकृतिक आपदाओं को रोकना व उनकी प्रतिक्रिया स्वरूप कदम उठाना अब और भी गंभीर एवं जटिल हो गया है।"
आपदा राहत विभाग के निदेशक जोउ मिंग ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर राज्य स्तरीय आपात योजना में संशोधन किया गया है और स्थानीय सरकारों,और ग्रामीण व शहरी निकायों को इसी तरह की योजनाएं बनाने का आदेश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications