पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में आत्मघाती हमले में 10 मरे (लीड-2)
पाकिस्तानी दैनिक 'द न्यूज' में प्रकाशित समाचार में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रांत के डेरा आदम खेल में सुरक्षा बलों की चौकी को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में आठ नागरिक और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए।
घायलों को पेशावर के दूसरे बड़े अस्पताल हयाताबाद मेडिकल कांप्लेक्स में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
डेरा आदम खान पेशावर और कोहाट के रास्ते के बीच में पड़ता है। यहां अफरीदी आदम खेल कबीले के पख्तूनों का कब्जा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications