अमेरिकियों के बढ़ते मोटापे के लिए अधिक कैलोरी जिम्मेदार
डेकिन विश्वविद्यालय द्वारा व्यापक पैमाने पर कराए गए एक शोध के निष्कर्षो में यह बात कही गई है।
विश्वविद्यालय के जनसंख्या स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख बॉयड स्विनबर्न ने कहा, "इस अध्ययन से पता चलता है कि अमेरिकी लोगों का वजन बढ़ने के पीछे अधिक मात्रा में कैलोरी ग्रहण करना ही प्रमुख कारण है।"
शोधकर्ताओं ने 1,399 वयस्कों और 963 बच्चों पर अध्ययन किया कि सामान्य परिस्थितियों में उनका शरीर कितनी कैलोरी को प्रयोग में ला सकता है।
एक बार जब उन्होंने हर व्यक्ति की कैलोरी ग्रहण करने की क्षमता का पता लगा लिया तब वे आकलन करने में सफल रहे कि वयस्कों और बच्चों को अपना वजन काबू में किए रहने के लिए कितनी कैलोरी की आवश्यकता होती है।
इसके बाद शोधकर्ताओं ने राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति डाटा की मदद से यह पता लगाया कि वास्तव में अमेरिकी लोग कितना भोजन करते थे।
इन आंकड़ों के विश्लेषण के बाद शोधकर्ता यह अनुमान प्रकट करने में सक्षम रहे कि वस्तुत: किसी खास मात्रा में भोजन करने वाले व्यक्ति का वजन बढ़ने की कितनी संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications