भाजपा और अकाली दल ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया : प्रधानमंत्री (लीड-1)

अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार और क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ खड़े कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश सोनी के प्रचार में आए सिंह और राहुल ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने अपने पांच वर्षो के कार्यकाल में किसानों के हित को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाए रखा।

लोकसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण के प्रचार अभियान के अंतिम दिन सिंह ने भाजपा और अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा और अकालियों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। वे रोज विभिन्न चीजों का दावा करते हुए झूठे विज्ञापन दे रहे हैं। हमने देश की सेवा करने की कोशिश की है। हमने किसानों और देश के गरीबों के लिए कई काम किए हैं।"

सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किए गए इजाफे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा प्रयास किया कि किसान देश की तरक्की से लाभान्वित होने वाले लोगों में रहें।

राहुल ने भी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं लेकिन राजग ने उनके लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने पिछले वर्ष न केवल किसानों के 700 अरब रुपये के कर्ज माफ किए बल्कि उसने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत भी की।

राहुल ने राजग द्वारा 2004 में इस्तेमाल किए गए इंडिया शाइनिंग के नारे का जिक्र करते हुए कहा, "आपने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर उसका जवाब दिया। वह पंजाब और साथ ही पूरे देश का गौरव हैं।"

उल्लेखनीय है कि पांच चरणों के लोकसभा चुनाव में यह पहली रैली थी जिसे प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने एक साथ संबोधित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+