उप्र:पांचवे चरण में मेनका,वरुण,जयाप्रदा,अजहरुद्दीन सहित कई दिग्गज मैदान में

पांचवे चरण में जिन नेताओं पर सबकी नजरें रहेंगी उनमें जयाप्रदा, मेनका गांधी, वरुण गांधी, जितिन प्रसाद, अजहरुद्दीन, मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष कुमार गंगवार, धमेंन्द्र यादव और सलीम शेरवानी प्रमुख हैं।

इस चरण में सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, धौरहरा, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, आंवला, खीरी, बदांयू, संभल, अमरोहा और रामपुर संसदीय सीटों पर मतदान होगा।

जिन सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा उसमें सबसे प्रमुख रामपुर सीट है। यह सीट समाजवादी पार्टी महासिचव महासिचव अमर सिंह और पार्टी के ही बागी नेता आजम खान के बीच नाक की लड़ाई बन गई है। आजम खान जयाप्रदा को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं, तो अमर सिंह भी जयाप्रदा को विजयी बनाकर आजम खान को उनके गढ़ में ही सबक सिखाना चाहते हैं।

रामपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नूर बानो और भाजपा के उम्मीदवार मुख्तार अब्बास नकवी के मैदान में उतरने से लड़ाई दिलचस्प बन गई है।

रामपुर के बाद सभी की नजर पीलीभीत सीट पर है।

कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देकर काफी लंबे समय तक सुर्खियों में बने रहे वरुण गांधी पीलीभीत से भाजपा के टिकट से चुनावी अखाड़े मे उतरे हैं। पीलीभीत वरुण की मां मेनका गांधी की परांपरागत सीट मानी जाती है। वह यहां से पांच बार सांसद रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने यह सीट बेटे वरुण के लिए छोड़ दी और पास की सटी आंवला संसदीय सीट पर अपनी नई जमीन तलाश रही हैं।

पीलीभीत में वरुण के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार व रिश्ते में वरुण के मामा वी.एम.सिंह, सपा से रियाज अहमद और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) से गंगा चरण राजपूत मैदान में हैं।

बरेली से सटी आंवला सीट पर भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी का मुकाबला बसपा के सर्वराज सिंह और सपा के धर्मेंद्र से है। इसके अलावा मुरादाबाद में कांग्रेस के उम्मीदवार अजहरुद्दीन को बसपा के राजीव चन्ना और सपा के हाजी रिजवान से, धौरहरा में कांग्रेस के जितिन प्रसाद को बसपा के राजेश वर्मा से, बदांयू में कांग्रेस के सलीम शेरवानी को सपा के धर्मेंद्र यादव से, बरेली में भाजपा उम्मीदवार संतोष कुमार गंगवार का कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन और बसपा के इस्लाम साबिर के बीच मुख्य मुकाबला है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पांच चरणों में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 16, दूसरे चरण में 17, तीसरे चरण की 15 और चौथे चरण में 18 संसदीय सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+