पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में आत्मघाती हमले में 6 मरे (लीड-1)
पाकिस्तानी दैनिक 'द न्यूज' में प्रकाशित समाचार में कहा गया है कि प्रांत के डेरा आदम खेल में सुरक्षा बलों की चौकी को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए।
सूत्रों के अनुसार आत्मघाती हमलावर ने एक चौकी पर खुद को धमाके से उड़ा दिया। इस हमले में एक सुरक्षा अधिकारी और पांच राहगीरों की मौत हो गई।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications