बरेलीः वरुण गांधी की रैली पर रोक

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरेली के मुस्लिम बहुल फरीदपुर इलाके में रविवार भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार गंगवार के समर्थन में वरुण की रैली और रोड शो होना था, लेकिन प्रशासन की रोक के बाद दोनों कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
बरेली के जिलाधिकारी आर. रमेश कुमार ने रविवार को बताया कि स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की रिपोर्ट के आधार पर रोक लगाई गई है। एलआईयू ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रैली स्थल के आसपास का इलाका संवेदनशील होने के कारण रैली होने से यहां माहौल खराब हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
कुमार ने कहा कि वरुण फरीदपुर से 20 किलोमीटर दूर जिले में कहीं भी रैली कर सकते हैं। उधर, रैली पर रोक लगाये जाने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं में आक्रोष है। उनका कहना है कि प्रशासन ने जान बूझकर इस तरह का कदम उठाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications