मोदी ने अफजल मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

लुधियाना। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु मामले पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस जनता को बेवकूफ बना रही है।

लुधियाना में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि अफजल को फांसी देने के आदेश को कांग्रेस दबा कर बैठी है और इस मुद्दे पर वह जनता को बेवकूफ बना रही है।"

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कहा था कि अफजल गुरु को सजा देने का मामला अभी कतार में है और जब समय आएगा तो उसे फांसी दी जाएगी।

मोदी ने राहुल गांधी के इसी बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि 'कांग्रेस के राज में हर कुछ कतार में है।' उन्होंने कहा कि राहुल गांघी का यह कहना कि 'अफजल कतार में है का क्या मतलब होता है।' मोदी ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक के खातिर ही कांग्रेस अफजल की फांसी टाल रही है।

मोदी ने राहुल गांधी के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने क्वात्रोची को निर्दोष बताते हुए यह तो कह दिया कि उन्हें बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए लेकिन श्रीलंका के हजारों निर्दोषों की उन्हें परवाह नहीं है।

मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, "यह पहला ऐसा चुनाव है जब प्रधानमंत्री पद का एक उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+