अफगानिस्तान में विस्फोट, 8 श्रमिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नागरहार के हासगा मिना जिले में विस्फोट हुआ। यहां के जिला प्रमुख हाजी हामिशा गुल ने कहा कि एक स्थानीय निर्माण कंपनी के समीप रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे विस्फोट हुआ, जिसमें आठ श्रमिकों की मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि गत महीने तालिबान ने सभी निजी निर्माण कंपनियों और संचार व परिवहन कंपनियों से कहा था कि वे अफगान प्रशासन से संबंध तोड़ लें। ऐसा नहीं करने पर उसने इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications