स्वात से नागरिकों का पलायन जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने सुबह छह बजे से सात घंटे तक कर्फ्यू में ढील दी है और स्वात के प्रमुख शहर मिंगोरा के निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।
अधिकारियों ने कहा कि कंबर और रहीमाबाद कस्बे के निवासियों को विशेष रूप से घरों को खाली करने को कहा गया है, यहां तालिबान लड़ाकों ने नागरिकों के बीच घुसपैठ की है।
सड़क परिवहन की अनुपलब्धता के कारण लोग झुंड में इलाका छोड़ रहे हैं।
भारी पैमाने पर लोगों के पलायन से चिंतित संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संस्था ने कहा कि करीब 200,000 लोग पहले ही पलायन कर चुके हैं और अन्य 300,000 लोग पलायन कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बल देश को कायम रखने के लिए तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
आतंकवाद को समाप्त करने के लिए शुक्रवार से आरंभ पूर्ण सैन्य अभियान में सेना ने कुछ महत्वपूर्ण कमांडरों सहित अब तक 200 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने का दावा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications