सिक्किमः भूस्लखन में 350 पर्यटक फंसे

उत्तरी सिक्किम के जिला अधिकारी टी.एन.काजी ने कहा कि भूस्खलन मंगन से करीब सात किलोमीटर दूर लांगकी खोला के पास हुआ। इससे 40 वाहनों में सवार पर्यटक राजमार्ग पर फंस गए। काजी ने कहा कि पर्यटक अपने यात्रा एजेंट के माध्यम से निर्धारित स्थल पर जा सकते हैं या फिर वाहनों से सरक्षित स्थान पर जा सकते हैं।
सिक्किम के ट्रेवेल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पालजोर लाचुंगपा ने कहा कि गंगटोक से ट्रेवेल एजेंसियों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए हैं और पर्यटकों की देखभाल में लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications