श्रीलंका में विस्थापितों की संपत्ति की सुरक्षा के आदेश
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के उत्तरी क्षेत्र में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) और सेना के बीच जारी संघर्ष में अब तक करीब दो लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
उन्हें वर्तमान में अस्थाई तौर पर उत्तरी शहर वावुनिया में शरणार्थी शिविरों में रखा गया है। रक्षा सचिव गोटाभाया राजपक्षे ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह इन विस्थापित लोगों के आभूषणों और अन्य कीमती चीजों की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए।
सरकारी समाचार पत्र 'संडे ऑबजर्बर' ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की है।
उत्तरी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक निमल लेवके ने कहा कि एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि विस्थापित लोग अपने साथ कीमती वस्तुएं और नकदी न रखें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications