देश स्वाइन फ्लू वायरस से मुक्त
अधिकारी ने कहा है कि अभी तक देश में कुल 30 नमूनों की जांच की जा चुकी है और सभी के परिणाम नकारात्मक आए हैं। चार नमूने अभी जांच प्रकिया में हैं।
अधिकारी ने कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारी हवाई अड्डों पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। कम से कम 179 चिकित्सक और 97 अर्ध चिकित्सकीय कर्मचारी 21 हवाई अड्डों के 72 काउंटरों पर मुस्तैद हैं। अभी तक लगभग तीन लाख यात्रियों का परीक्षण किया जा चुका है।
उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार शनिवार तक 29 देशों में एच1एन1 वायरस के संक्रमण के 3,440 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है।
मेक्सिको में 45 मौतों सहित फ्लू के 1,364 मामलों की पुष्टि की गई हैं, जबकि अमेरिका में दो मौतों सहित 1,639 मामलों की पुष्टि की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications