फिलीपींस में तूफान से 36 मरे, 12 लापता
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तरी फिलीपींस के 11 राज्यो में आए 'चान-होम' नाम के तूफान से 140,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
राष्ट्रीय आपदा समन्वयक परिषद (एनडीसीसी) का कहना है कि तूफान से सबसे ज्यादा तबाही इफुगाओ और पंगासिनान प्रांतों में हुई है। इन दोनों जगहों पर 16-16 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा ला यूनियन, नुएवा विजकया, बट्टान और जंबालेस प्रांतों में चार लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications