भारत के बिना मेरा शपथ ग्रहण अधूरा रहता : जुमा

जोहांसबर्ग, 10 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा का कहना है कि भारत की मौजूदगी के बगैर उनका शपथ ग्रहण समारोह अधूरा रहता।

जुमा के शपथ ग्रहण समारोह में 28 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शिरकत की। उप राष्ट्रपति ने शनिवार को जुमा से मुलाकात की।

भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) नलिन सूरी ने संवादाताओं को बताया, "जुमा और अंसारी के बीच मुलाकात गर्मजोशी से भरी थी। "

सूरी ने कहा, "जुमा ने उप राष्ट्रपति से कहा कि उनका शपथग्रहण समारोह भारत की मौजूदगी के बिना अधूरा रहता।" उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति ने दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी और साथ ही भारत आने का न्योता भी दिया।

भारतीय अधिकारी ने कहा कि अंसारी ने जांबिया, कोमोरोएस और फिलीपींस के नेताओं से मुलाकात की। इसके अलावा उप राष्ट्रपति ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रत्नासिरी विक्रमानायके से भी मुलाकात की।

जुमा के शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा करते हुए सूरी ने कहा कि समारोह के समय बारिश भी हुई। हालांकि 15 मिनट के बाद ही बारिश थम गई।

उन्होंने कहा, "यह बहुत दिलचस्प रहा कि समारोह हिंदू प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। यह ऐसा था जैसा कि भारत में भी नहीं होता।"

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त राजीव भाटिया ने कहा कि साल 1994 से लोकतंत्र आने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

भाटिया ने कहा कि इस साल के शुरुआती छह महीनों में भारत में दक्षिण अफ्रीका का निर्यात 22 प्रतिशत बढ़ा है जबकि यहां की अर्थव्यवस्था पर लगी बंदिशों की वजह से भारत का निर्यात 14 प्रतिशत घट गया है।

उन्होंने कहा, "अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के साथ संबंध हमारे लिए सबसे अहम है। मेरा मानना है कि इस क्षेत्र के दूसरे देशों तक हम पहुंच सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+