राजग को छोड़ किसी गठजोड़ से संपर्क नहीं : नीतीश कुमार
लुधियाना में राजग की चुनावी रैली में भाग लेने के लिए जाने से पहले पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राजग के अलावा किसी और से किसी तरह के गठबंधन के बारे में कोई बात नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि 16 मई तक इंतजार कीजिए सब कुछ सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना की रैली में कौन-कौन नेता आएंगे यह तो रैली में जाने के बाद ही पता चलेगा। रैली में भाग लेना चुनाव प्रचार का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग स्पष्ट बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अन्य दलों को भी राजग में शामिल किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications