देश में स्वाइन फ्लू का कोई लक्षण नहीं
रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "फिलहाल देश में स्वाइन फ्लू का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। फिर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अब तक लगभग 3.4 लाख यात्रियों का परीक्षण किया जा चुका है।"
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि लगभग 180 चिकित्सकों और 102 अर्ध चिकित्सकीय कर्मचारियों को देश के 21 हवाई अड्डों पर बनाए गए 72 काउंटरों पर तैनात किया गया है।
बयान में कहा गया है, "अभी तक 36 व्यक्तियों के नमूनों की जांच की गई है और सभी के परिणाम नकारात्मक आए हैं। दो व्यक्तियों के नमूने अभी जांच प्रक्रिया में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications