अलकायदा नेतृत्व पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है!
अमेरिका के मध्य कमान के प्रमुख जनरल डेविड पीट्रीयस ने कहा है कि अलकायदा को हाल के महीनों में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन पीट्रीयस का अभी भी मानना है कि ओसामा बिन लादेन और उसका साथी नं.2 अयमान अल जवाहिरी अभी भी अलकायदा का नेतृत्व संभाले हुए हैं।
पीट्रीयस ने 'फाक्स न्यूज संडे' के साथ बात करते हुए कहा है, "वे समय-समय पर प्रकाश में आते हैं। हम उनके द्वारा भेजी जाने वाली सूचनाओं से रूबरू होते हैं।" लेकिन कोई भी व्यक्ति दोनों के सही ठिकानों के बारे में जानकारी नहीं दे पाता। पीट्रीयस ने कहा है कि अलकायदा का वरिष्ठ नेतृत्व पश्चिमी पाकिस्तान के सीमांत इलाकों में स्पष्ट तौर पर अपनी जड़ें जमा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications