पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार में कोई बढ़ोतरी नहीं कर रहा : जरदारी
जरदारी ने एनबीसी के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा, "पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार में कोई बढ़ोतरी नहीं कर रहा है, क्योंकि हमें अधिक परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान अमेरिका को अपने परमाणु हथियारों के ठिकाने के बारे में बताना चाहेगा, इस पर जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश है।
उन्होंने कहा, "आप अन्य देशों के साथ ऐसा क्यों नहीं करते? मैं समझता हूं कि यह स्वायत्तता से जुड़ा मुद्दा है और हमें अपनी स्वतंत्रता की रक्षा का अधिकार है।"
उधर, एक अन्य मौके पर रविवार को फाक्स न्यूज के साथ बात करते हुए अमेरिका के क्षेत्रीय कमांडर जनरल डेविड पीट्रीयस ने भरोसा जताया है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित हैं और वे तालिबान के हाथों नहीं लग पाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications