विचारधारा में नहीं, रणनीति में हुआ है बदलाव : सज्जाद लोन
श्रीनगर से टेलीफोन पर बातचीच करते हुए सज्जाद ने आईएएनएस से कहा, "मैने चुनाव में भाग लेने का फैसला इस वादे के साथ किया है कि मैं इस मंच का इस्तेमाल कश्मीर की जनता की आवाज उठाने के लिए करूंगा। हम भारत के केंद्रीय मंच पर अपनी भावनाओं को जाहिर करेंगे जिसे न तो दरकिनारा किया जा सकेगा और न ही उसे रोका जा सकेगा।"
लोन उत्तर कश्मीर के बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां 13 मई को मतदान होगा।
ब्रिटेन में पढ़े-लिख लोन ने कहा, "मैं कश्मीर में भारतीय कानून को चुनौती देना जारी रखूंगा। मैं भारतीय पोस्टर ब्वाय बनना नहीं चाहता लेकिन कश्मीरी अलगाववाद का पोस्टर ब्वॉय बनना चाहूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications