पाकिस्तान के साथ बैठक की योजना बना रहा है ईयू
ईयू सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के साथ राजनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने के उदेश्य से बैठक आयोजित की जाएगी। पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
समाचार पत्र के अनुसार ईयू के साथ पाकिस्तान की यह पहली बैठक होगी। बैठक में आतंकवाद सहित सभी मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच बैठक 17 जून को होगी।
वर्ष 1976 से अब तक ईयू पाकिस्तान को 6.8 करोड़ डॉलर की सहायता मुहैया करा चुका है। ईयू खासतौर पाकिस्तान के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में विकास संबंधी कार्यो के लिए सहायता उपलब्ध करना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications