अफगानिस्तान में 44 उम्मीदवार लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति को लगभग 1,000 डॉलर की राशि और अपने समर्थन में कम से कम 10,000 लोगों के हस्ताक्षर किया हुआ पत्र चुनाव समिति को सौंपना पड़ता है। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 40 साल होनी चाहिए और उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि भी नहीं होनी चाहिए।
अफगानिस्तान में पहला राष्ट्रपति चुनाव 2004 में हुआ था जिसमें 25 उम्मीदवरों ने नामांकन दाखिल किया था और इसमें से भी 18 ने चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में राष्ट्रपति हामिद करजई को 55 प्रतिशत मत हासिल हुए थे और वह विजयी घोषित किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications