कनाडा से जापान पहुंचा स्वाइन फ्लू
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक गुरुवार को कनाडा से जापान पहुंचे एक अध्यापिका और दो छात्रों के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की पुष्टि हुई। अध्यापिका की उम्र 46 और छात्रों की उम्र 16 साल है।
उधर, कनाडा में इस घातक बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 280 हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 3,440 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications