मास्को में गैस पाइपलाइन में विस्फोट
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार विस्फोट से आसपास के आवासीय इलाकों में किसी प्रकार क्षति नहीं पहुंची लेकिन पांच लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद लगी आग पर काबू करने के लिए अग्निशमन दल की 25 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई।
रूस की आपातकालीन मंत्रालय ने इस सबंध में जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे लग सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications