मुझ पर से रासुका हटाने का फैसला मायावती सरकार के मुंह पर तमाचा : वरुण
पीलीभीत में रविवार को एक चुनावी रैली में वरुण ने कहा कि उन पर से रासुका हटाने के फैसले से राज्य सरकार की हार हुई है और मायावती सरकार को बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी है।
उन्होंने कहा कि सलाहकार बोर्ड का यह फैसला राज्य सरकार के मुंह पर तमाचा है। साथ ही इस फैसले से यह भी साफ हो गया है कि मायावती सरकार ने बदले की भावना के तहत उनके खिलाफ रासुका लगाया था।
वरुण ने पीलीभीतवासियों से कहा , "मैं आप लोगों के सम्मान के लिए जेल गया। मैं किसी गरीब, कमजोर और राष्ट्रभक्त के खिलाफ जुल्म बर्दाश्त नहीं करूंगा। मुझे आप लोगों पर पूरा भरोसा है कि आप लोग मेरा सम्मान बचाएंगे।"
गत आठ मई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक सलाहकार बोर्ड ने वरुण पर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए रासुका को गलत करार दिया था। सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश प्रदीप कांत थे जबकि उच्च न्यायालय के दो अवकाश प्राप्त न्यायाधीश सलाहकार बोर्ड में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications