बारिश से दिल्ली में लौटी राहत (लीड-2)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में अचानक और कुछ समय के लिए बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओला वृष्टि की भी खबर है। मौसम में यह अचानक बदलाव जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय स्थिति विकसित होने के कारण आया है।"
अधिकारी के अनुसार बारिश अपराह्न् 3.32 बजे हुई और 11.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अधिकारी ने कहा है कि दिल्ली में रविवार को सुबह निम्नतम 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जबकि अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा और आधी व बारिश की संभावना बनी रहेगी।
कई इलाकों में बारिश के दौरान हुई ओला वृष्टि के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications