कार पर गिरी मेट्रो क्रेन, बाल-बाल बचे सवार

पुलिस ने रविवार को बताया कि शशिधरन, अपनी पत्नी सैली धरन, बेटी श्रुति धरन, भतीजी गिश थामस और ड्राइवर निष्तोस के साथ शनिवार की रात लगभग 10.10 बजे अपनी होंडा सिविक कार से कनॉट प्लेस से अपने घर के लिए लौट रहे थे। उसी दौरान लोधी कॉलोनी के जोरबाग इलाके में क्रेन उनकी कार पर आ गिरी।

भारती एक्झिबिशंस कंपनी के प्रबंध निदेशक शशिधरन ने संवाददाताओं को बताया, "हम अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक 440 टन वजन वाली क्रेन हमारी कार के पिछले हिस्से पर आ गिरी। हम इस मामले में भाग्यशाली थे कि वह पूरी तरह हमारी कार पर नहीं गिर पाई, क्योंकि बगल में एक फुटपाथ था, जिसके कारण वह कार पर पूरी तरह गिरने से कुछ इंच पीछे रह गई।"

बहरहाल, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+