चेन्नई में सोनिया के भाषण का हास्यास्पद अनुवाद
सोनिया गांधी अंग्रेजी में बोल रहीं थीं और एक कांग्रेसी नेता उसका अनुवाद कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण के केवल टुकड़े ही श्रोताओं तक पहुंचे।
अनुवादक न केवल सोनिया गांधी के भाषण के महत्वपूर्ण अंशों को छोड़ रहे थे बल्कि उसमें अपनी बातें भी जोड़ रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (संप्रग) सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी के लिए दिए गए 60,000 करोड़ रुपये का उल्लेख कर रहीं थी लेकिन अनुवादक ने इसे 6,000 करोड़ कर दिया। डीएमके के सांसद दयानिधि मारन ने इस गलती को सुधारा।
सोनिया गांधी के भाषण के बीच से ही अनुवादक को चलता कर दिया गया और उसका स्थान राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के.वी.थंकाबालू ने संभाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications