मीडिया ने राहुल के बयान को गलत तरीके से पेश किया : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने चुनाव बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सरकार बनाने के लिए न तो कांग्रेस को वामपंथी पार्टियों के समर्थन की जरूरत है और न वह वामपंथियों के समर्थन के लिए उत्सुक ही है।
बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा, "राहुल एक युवा व्यक्ति हैं। उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है। मैं नहीं समझती कि कांग्रेस मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) या अन्य वामपंथी पार्टियों के समर्थन के लिए बहुत उत्सुक है।"
बनर्जी ने कहा, "राहुल ने सिर्फ यह कहा है कि यदि वामपंथियों का समूह 180 सीटें जीत लेता है तो कांग्रेस सरकार बनाने के लिए वामपंथियों का समर्थन करेगी। लेकिन चूंकि वामपंथी इतनी ज्यादा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लिहाजा यह मामला यहीं पर समाप्त हो जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications