ग्वालियर में 13 ग्रामीणों का अपहरण करने वाले तीन डकैत गिरफ्तार
पुलिस द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि पनिहर थाने के जंगल में रविवार को हुई मुठभेड़ में तीन डकैतों में रत्नेश शर्मा, जितेन्द्र कोरी और महेन्द्र बंजारा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन तीन डकैतों पर तीन-तीन हजार का इनाम था।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तम गड़रिया गिरोह के इन सदस्यों ने एक मई को ककेटो के जंगल से 13 ग्रामीणों का अपहरण किया था जो बाद में लौट आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications