परीक्षा में फेल होने पर आत्महत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र की दुबे कालोनी में रहने वाला राजकुमार मीणा शनिवार को हाईस्कूल परीक्षा के घोषित नतीजों में फेल हो गया था। उसने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजकुमार ने कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा है, मगर मौके से उसकी अंक सूची मिली है। कोतवाली के प्रभारी राजेश तोमर ने आईएएनएस से चर्चा के दौरान राजकुमार के आत्महत्या करने की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications