Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जेएलआर से दबाव बढ़ सकता है: रतन टाटा

समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा," यदि किसी को भी यह पता होता कि मंदी आने वाली है तो हम इससे दूर रहते,लेकिनयह कोई नहीं जानता था।"

इस्पात कंपनी कोरस को 6.7 अरब पाउंड में खरीदने के एक वर्ष बाद टाटा ने ब्रिटिश कार निर्माण कंपनी को अप्रैल 2008 में 1.15 अरब पाउंड में खरीदा था।

टाटा ने कहा कि दोनों अधिग्रहण बेवक्त किए गए क्योंकि उस समय वे अपनी बाजार मूल्य के शिखर के करीब थे।

बहरहाल टाटा ने ब्रिटिश सरकार पर कारों की मांग में आई भारी गिरावट के कारण जेएलआर को कर्ज की समस्या के निपटने के लिए अधिक सहायता नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे ऊर्जा प्रभावी कारों के माडलों के विकास की योजना डूब सकती है और जगुआर के इलेक्ट्रॉनिक मॉडल को लाने पर दोबारा विचार किया जा सकता है।

टाटा ने कहा कि वह इन नए मॉडलों के साथ मंदी से बाहर निकलना चाहेंगे। यदि मंदी जारी रही और नए कोष हासिल नहीं हुए तो यह दुखद होगा।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने सभी बैंकों और संस्थाओं पर नियंत्रण लगा दिया जहां से वह कर्ज लेना चाहते हैं। ब्रिटेन में सबसे बड़े विदेशी निवेशक टाटा ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र के प्रति सरकार के ध्यान नहीं देने से वह चिंतित हैं।

बहरहाल टाटा ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन को आलोचना से परे रखते हुए कहा कि वह बहुत ईमानदार और सहायता करने वाले व्यक्ति हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+