अचानक बारिश से दिल्लीवासी चकित (लीड-1)
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि दिल्ली में रविवार को सुबह निम्नतम 25.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकारी ने अनुमान जताया है कि दिल्ली का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और धूल भरी आंधी व बादलों की गड़गड़ाहट की संभावना लगातार बनी रहेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बारिश अपराह्न् 3.32 बजे शुरू हुई। अगले 24 घंटों के दौरान आंधी और बादलों की गड़गड़ाहट जारी रह सकती है।"
बारिश के कारण तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications