वरिष्ठ लिट्टे नेता को मार गिराने का श्रीलंकाई सेना का दावा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेना के प्रवक्ता उदय नानयक्करा ने कहा है कि सप्ताहांत में सेना ने करायलमुल्लइवैक्काल इलाके में लिट्टे के एक प्रमुख रक्षा ठिकाने को कब्जे में कर लिया और उस दौरान वरिष्ठ लिट्टे नेता चेल्लियन को मार गिराया।
नानयक्करा ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि शनिवार को सैन्य कार्रवाई के कारण बड़े पैमाने पर नागरिकों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सेना ने नो फायर जोन में कभी गोलीबारी नहीं की है। उन्होंने इसके लिए लिट्टे पर आरोप लगाया कि सेना पर आरोप मढ़ने के लिए उसी ने नागरिकों पर गोलीबारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications